अमेरिका और रूस के बाद रोजाना नए मरीजों की संख्‍या भारत में सबसे अधिक, जानें राज्‍यवार आंकड़े

अमेरिका और रूस के बाद रोजाना  नए मरीजों की संख्‍या भारत में सबसे अधिक, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना का कहर जारी है। रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्‍या अब अमेरिका और रूस के बाद भारत में सबसे अधिक हो गई है। इस मामले में भारत अब दुनिया में तीसरे नंबर पर है।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 89987 पर पहुंच गई है। अभी तक 71105 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 4706 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 165799 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 7466 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3414 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 175 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले गुरुवार को पूरे देश में 6566 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 21 हजार 702 टेस्‍ट हुए हैं जो कि 24 घंटे का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 33 लाख 62 हजार 136 टेस्‍ट हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा  34 लाख 83 हजार 838 पर पहुंच गया। देश ने लॉकडाउन का लाभ उठाकर अपनी टेस्‍ट करने की क्षमता बहुत बढ़ा ली है और अभी इस क्षमता को और बढ़ाया जा रहा है।  

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 59 लाख 71 हजार 159 मरीज थे जिसमें से 26 लाख 29 हजार 624 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 64 हजार 301 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 2.77 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 2.7 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से 1.29 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं। बुरी खबर ये है कि धीमे-धीमे ही सही मगर दुनिया के कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में भारत की भागीदारी बढ़ने लगी है। वैसे दुनिया के 10 शीर्ष कोरोना प्रभावित देशों में शामिल होने के बावजूद भारत में मौत के आंकड़े अब भी बहुत कम हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

शुक्रवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटे के अंदर 175 मौतें कोरोना के कारण हुई हैं। इनमें से सर्वाधिक 85 मौतें महाराष्‍ट्र में हुई हैं। इसके अलावा गुजरात में 22, उत्‍तर प्रदेश में 15, दिल्‍ली में 13, तमिलनाडु में 12, मध्‍य प्रदेश में 8, राजस्‍थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, तेलंगाना में 4, आंध्र में 1, हर‍ियाणा में 1 और जम्‍मू-कश्‍मीर में 1 मौत हुई है।

राज्‍यों का हाल

शुक्रवार को सामने आए 7466 नए मरीजों में से 6778 नए मरीज देश के 13 राज्‍यों से सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 2598 नए मरीज महाराष्‍ट्र में मिले हैं जबकि दिल्‍ली में 1024 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 827, पश्चिम बंगाल में 481, गुजरात में 367, राजस्‍थान में 364, बिहार में 235, मध्‍य प्रदेश में 192, उत्‍तर प्रदेश में 179, तेलंगाना में 158, हर‍ियाणा में 123, जम्‍मू-कश्‍मीर में 115 और कर्नाटक में 115 नए मरीज सामने आए हैं।

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3251

2125

59

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

3

1

0

असम

856

104

4

बिहार

3296

1211

15

चंडीगढ़ 

288

189

4

छत्तीसगढ़

399

83

0

दादर नगर हवेली

2

0

0

दिल्ली

16281

7495

316

गोवा

69

38

0

गुजरात 

15562

8003

960

हरियाणा

1504

881

19

हिमाचल प्रदेश 

276

70

5

जम्मू एंड कश्मीर 

2036

859

27

झारखंड

469

212

4

कर्नाटक

2533

834

47

केरल

1088

555

7

लद्दाख

73

43

0

मध्य प्रदेश 

7453

4050

321

महाराष्ट्र 

59546

18616

1982

मणिपुर

55

5

0

मेघालय

21

12

1

मिजोरम

1

1

0

नागालैंड

18

0

0

ओडिशा

1660

887

7

पुडुचेरी

51

14

0

पंजाब

2158

1946

40

राजस्थान

8067

4817

180

सिक्किम

1

0

0

तमिलनाडु

19372

10548

145

तेलांगना

2256

1345

67

त्रिपुरा

242

167

0

उत्तराखंड

500

79

4

उत्तर प्रदेश 

7170

4215

197

वेस्ट बंगाल

4536

1668

295

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

4673

 

 

भारत में कुल मामले

165799

71106

4706

 

इसे भी पढ़ें-

दुनियाभर में कुल मामले 55 लाख से ज्यादा, 3.5 लाख से ज्यादा मौतें, जानिए भारत का क्या हाल है?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।